मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

बालू लदा हाईव ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर दो की मौत, चार घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बालू लदा हाईव ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर दो की मौत, चार घायल

पटना। बिहार में जमुई जिले के सिकंदरा मुख्य चौराहे पर अलग सुबह करीब 3:00 बजे तिलक फलदान से लौट रहे स्कॉर्पियो व हाईवा ट्रक की टक्कर होने से स्कार्पियो सवार दो लोगों की मौत हो गई ,जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक नवादा जिले के रोह थाना अंतर्गत कुंज गांव से एक स्कॉर्पियो पर छह लोग सवार होकर लखीसराय जिले के कजरा थाना अंतर्गत अरवां गांव तिलक फलदान में गए थे। अरवां गांव से तिलक फलदान कर लौटने के दौरान सुबह करीब 3:00 बजे लखीसराय रोड से नवादा रोड प्रवेश करने के क्रम में जमुई से शेखपुरा की ओर तेज गति में बालू लेकर जा रही 18 चक्का हाइवा ट्रक ने स्कॉर्पियो के बाए साइड जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतना भयानक था कि सिकंदरा चौक के समीप मिडिल स्कूल के गेट को तोड़ते हुए स्कॉर्पियो स्कूल के कैंपस तक जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भयानक दुर्घटना में स्कार्पियो सवार रोह थाना क्षेत्र के कुंज गांव निवासी 62 वर्षीय अरुण सिंह पिता गया सिंह एवं 66 वर्षीय रमाकांत सिंह पिता बिंद्रा सिंह की मौत हो गई। जबकि कुंज गांव निवासी 50 वर्षीय विपिन सिंह पिता स्वर्गीय वाल्मीकि सिंह, 70 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पिता स्वर्गीय रामबालक सिंह, 14 वर्षीय कृपा शंकर गौरव पिता पवन कुमार गौरव एवं स्कार्पियो चालक नवादा जिले के महुली गांव निवासी 35 वर्षीय वरुण कुमार पिता स्वर्गीय रामेश्वर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें