मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : वैशाली में केंद्र की योजना से जयकिशुन को मिला पक्‍का घर, रणधीर कर रहे आधुनिक खेती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : वैशाली में केंद्र की योजना से जयकिशुन को मिला पक्‍का घर, रणधीर कर रहे आधुनिक खेती

वैशाली। केंद्र सरकार गरीबों और किसानों को सशक्‍त बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। इन्‍हीं में प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम किसान सम्‍मान योजना भी शामिल हैं। इस योजना का लाभ लेकर बिहार में वैशाली के लोगों के जीवन में बदलाव आ गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी जयकिशुन ठाकुर ने अपना पक्‍का घर बना लिया। वहीं, पीएम किसान योजना के लाभार्थी रणधीर कुमार आधुनिक खेती कर रहे हैं।

वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुशियारी पंचायत के राघवपुर क्षेत्र के वार्ड-2 के निवासी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक जयकिशुन ठाकुर ने बताया कि मैं कच्चे मकान में रहता था। बारिश के मौसम में पानी टपकता था। कई तरह की समस्‍याओं का सामना करना पड़ता था। परिवार के लोगों को उस कच्चे मकान में बहुत मुश्किलें होती थी। बच्‍चों को भी परेशानी होती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से अब बहुत ही सहूलियत हो रही है। अब समस्या का समाधान हो चुका है।

जयकिशुन ठाकुर ने पक्के मकान के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है।

वहीं, पीएम किसान सम्‍मान योजना का लाभ लेने वाले बिदुपुर थाना क्षेत्र के रणधीर कुमार ने इस योजना की सराहना की है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र की बहुत ही अच्छी पहल है। इस योजना से समय-समय पर खेती-बाड़ी में मदद मिलती है। इसको लेकर हम जैसे किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हैं। समय-समय पर किसान सम्मान निधि योजना की किस्त बैंक अकाउंट में डीबीटी के जरिए आ जाती है। इससे खेती करने में काफी सहूलियत होती है।

उन्होंने बताया कि पहले काफी परेशानी होती थी। हाथ में रुपए नहीं होने के कारण खेती-बाड़ी नहीं कर पाते थे। अब खेती अच्छे तरीके से कर रहे हैं। पहले किसान समय पर फसलों को खाद और पानी नहीं दे पाते थे। अब हर तीन महीने में दो हजार रुपए खाते में आ जाने से आर्थिक रूप से मजबूती मिल जाती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें