मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है : केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ‎

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है : केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ‎

पटना। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। बिहार में सत्ताधारी गठबंधन एनडीए ने भी चुनाव को देखते हुए मोर्चा संभाल लिया है। केंद्रीय मंत्रियों के बिहार में लगातार दौरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार बिहार पहुंच रहे हैं। ‎

इसी बीच गुरुवार को केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल भी बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। इस क्रम में उन्होंने बिहार के विकास की चर्चा की और प्रदेश में किए जा रहे विकास की योजनाओं की सराहना की। ‎

‎उन्होंने पहले के बिहार और आज के एनडीए शासित बिहार के बीच काफी अंतर बताया। उन्होंने कहा कि बिहार विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ‎ ‎

पटना में उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "वर्ष 2015 में जब मैं यहां काम कर रहा था, और आज मैं जब बिहार को देख रहा हूं, तो मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भी हम विकास के कार्यों के लिए ही यहां पहुंचे हैं।" ‎

‎उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि जिस तरह से बिहार आगे बढ़ रहा है, उससे विश्वास है कि आने वाले दिनों में बिहार के जो युवा काम के लिए अलग-अलग प्रदेशों में जाते हैं, उन्हें वहां जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोगों को अपने प्रदेश में ही काम मिलेगा। ‎

‎उन्होंने यहां पानी की उपलब्धता पर संतोष प्रकट करते हुए कहा कि यहां पानी की उपलब्धता है, तो कृषि, उद्योग में भी काम करने का बहुत बड़ा मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने बजट में कई विकास कार्यों के लिए बहुत बड़ी राशि बिहार को दी है, जिससे विकास की ओर बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। ‎ ‎

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें