मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : कटिहार में कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार : कटिहार में कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा

कटिहा। बिहार के कटिहार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के सेमापुर थाना क्षेत्र में आयकर विभाग ने शुक्रवार की सुबह मशहूर मक्का व्यवसायी राजेश चौधरी के आवास और गोदामों समेत दर्जनों ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई दिल्ली, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में फैले उनके अलग-अलग ठिकानों पर एक ही समय पर की गई, जिससे पूरे कारोबारी वर्ग में हड़कंप मच गया।

सुबह-सुबह की गई इस कार्रवाई में आयकर विभाग की टीमें भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ राजेश चौधरी के सेमापुर स्थित आवास पर पहुंचीं। जानकारी सामने आई कि आयकर विभाग की टीमें दस्तावेज, लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड और संपत्ति से संबंधित कागजात की गहन जांच कर रही हैं।

अचानक हुई इस छापेमारी के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग राजेश चौधरी के आवास के बाहर जमा हुए। राजेश चौधरी को कटिहार जिले का सबसे बड़ा मक्का व्यापारी माना जाता है। व्यापार जगत में उनकी अच्छी पकड़ और प्रभावशाली छवि रही है। यही कारण है कि इस कार्रवाई को लेकर कारोबारी वर्ग में भी खलबली मच गई।

छापेमारी को लेकर अभी तक आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल, छापेमारी की कार्रवाई जारी है और संबंधित दस्तावेजों की जांच में अधिकारी जुटे हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें