मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार गृह रक्षा वाहिनी ने मनाया 79वां स्थापना दिवस, मुख्य अतिथि शोभा अहोटकर ने किया परेड का निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार गृह रक्षा वाहिनी ने मनाया 79वां स्थापना दिवस, मुख्य अतिथि शोभा अहोटकर ने किया परेड का निरीक्षण

पटना। बिहार गृह रक्षा वाहिनी का 79वां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं की महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा शोभा अहोटकर थीं, जिन्होंने परेड की सलामी ली और विभिन्न टुकड़ियों का निरीक्षण किया।

समारोह को संबोधित करते हुए शोभा अहोटकर ने कहा कि पहले प्रशिक्षण की कमी के कारण गृहरक्षक अधिकारियों और कर्मियों को कमतर समझा जाता था, लेकिन अब बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था की वजह से उनके कार्यों की प्रशंसा हो रही है।उन्होंने अग्निशमन विभाग में हुए सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्‍वासरैया भवन में आग लगने के दौरान उचित संसाधनों की कमी महसूस हुई थी। उसी अनुभव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभाग के आधुनिकीकरण को मंजूरी दी, जिसके बाद विभाग को आधुनिक वायरलेस सिस्टम, अग्निशमन वाहन और अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।महानिदेशक ने नव-नियुक्त गृहरक्षकों को अनुशासन का पालन करने की नसीहत देते हुए कहा कि वाहिनी की गरिमा बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कर्मियों के कार्य और सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।कार्यक्रम के अंत में यूनियन के पदाधिकारियों ने महानिदेशक का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और आभार जताया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें