मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

बरसात से हाल बेहाल, उत्तर बिहार में बाढ़ का खतरा, गंडक बराज से छोड़ा गया 3 लाख 39 हजार क्यूसेक पानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। बिहार में बीते दो दिन से अधिकतर जिलों में भारी से मध्यम दर्जे की बारिश लगातार हो रही है। इस वजह से बिहार से सटे नेपाल और उत्तर बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। शुक्रवार 12 बजे मध्यरात्रि को गंडक बराज वाल्मीकि नगर से 3 लाख 39 हजार 200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। संभावित बाढ़ को लेकर गंडक के निचले इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही आज दोपहर 12 बजे कोसी बराज से 6.81 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज करने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसकी वजह से कोशी क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ की आशंका तेज हो गई है।मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले 24 घंटों के दौरान पांच जिलों , पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज और गोपालगंज में अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। शनिवार को आठ जिलों, दरभंगा, मधुबनी, कटिहार, भोजपुर, बक्सर, सहरसा, और समस्तीपुर जिले में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वर्षा के कारण नदियों में जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश के आसपास एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। ट्रफ लाइन उत्तर महाराष्ट्र, उत्तर पश्चिम बिहार से होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। इनके प्रभाव से खासतौर पर दक्षिणी भागों की तुलना में उत्तरी भागों में अत्यंत भारी वर्षा व दक्षिणी भागों में भारी वर्षा की चेतावनी है।पटना व आसपास इलाकों में शुक्रवार को बूंदाबांदी की स्थिति बनी रही। बीते 24 घंटों में अररिया के फारबिसगंज में सर्वाधिक वर्षा 340.0 मिलीमीटर (मिमी) और राजधानी में 7.8 मिमीलीटर वर्षा दर्ज की गई। अररिया के जोकिहाट में 306.4 मिमी, किशनगंज के चरघरिया में 285.0 मिमी, अररिया के पलासी में 280.8 मिमी, अररिया के रानीगंज में 269.2 मिमी, अररिया के सिकटी में 268.4 मिमी, पूर्णिया के श्रीनगर में 246.6 मिमी, अररिया में 2.4.4 मिमी, सुपौल के राघोपुर में 203.0 मिमी, पूर्णिया के जलालगढ़ में 200.4 मिमी और पूर्णिया के ढेंगराघाट में 193.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें