मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:27 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन

पटना। नीतीश कुमार गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए भारी संख्या में जनता पहुंची है। जदयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि हमारा संकल्प है कि बिहार को देश के टॉप-10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा जनादेश है। लोगों की भावनाओं के मुताबिक, बिहार के अगले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद हमारा संकल्प है कि बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल किया जाए। इसके लिए बिहार में विकास की गंगा बहती रहेगी और नए आयाम स्थापित करेंगे।

भाजपा नेता रवि त्रिपाठी ने कहा कि बिहार के लोगों के लिए, भाजपा के लिए, एनडीए के लिए और सभी के लिए आज बड़ा दिन है क्योंकि दो बार इतिहास बना है। 2010 में इतिहास रचा था और एक बार फिर 2025 में इतिहास रचा गया है। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार पर अपना भरोसा जताया है। गांधी मैदान में इससे पहले इस तरह की भीड़ नहीं देखी गई है।

भाजपा नेता विजय सिन्हा ने कहा कि लोगों ने 'डबल इंजन सरकार' द्वारा किए गए विकास के समर्थन में वोट दिया है।

यह बहुत बड़ी जीत है। आज गांधी मैदान में इस जीत के जरिए लोगों ने जो संकल्प लिया था, वह पूरा होगा।

भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आ रहे हैं। बिहार के लोगों ने पिछले 20 सालों से एनडीए को आशीर्वाद दिया है और एनडीए राज्य के लोगों के लिए काम करता रहेगा।

गांधी मैदान में भारी संख्या में भाजपा-जदयू के कार्यकर्ता पहुंचे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह दिन बिहार के लिए बहुत खास है, क्योंकि नीतीश कुमार 10वीं बार शपथ लेकर इतिहास बनाने वाले हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें