मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में स्थिर सरकार, आने वाले समय में उद्योगों का बिछेगा जाल: दिलीप जायसवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में स्थिर सरकार, आने वाले समय में उद्योगों का बिछेगा जाल: दिलीप जायसवाल

पटना। बिहार सरकार के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को प्रदेश में भारी मात्रा में उद्योग लगने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बिहार के अंदर उद्योग का जाल बिछेगा।

दिलीप जायसवाल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हम बीआईए (बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) में पूरे बिहार के करीब 300 से अधिक उद्योगपतियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बिहार के उद्योगपति को किस तरह की समस्याएं हैं और उन्हें क्या सुविधा मिलनी चाहिए, इन जैसे कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा होगी।"

उन्होंने कहा, "बहुत सारे उद्योगपति हैं जो बिहार में रहते हैं, लेकिन उनका उद्योग देश के अन्य राज्यों में है। हम उनसे अनुरोध करेंगे कि बिहार में आज का माहौल उद्योग लगाने और निवेश करने का है।

2025 से 2030 के लिए जो नई सरकार बनी है, वह स्थिर सरकार है। आने वाले 10-15 साल तक यह सरकार हिलने वाली नहीं है।"

जायसवाल ने बताया, "उद्योगपतियों को स्थिर सरकार और अपराध मुक्त राज्य चाहिए। उद्योग विभाग की तरफ से उनको पूरी सुविधा और मदद चाहिए। लोगों के मन में उद्योगों को लेकर जो उत्साह है। लगातार बड़े-बड़े उद्योगपतियों का फोन आ रहा है। बिहार के इस नए माहौल को देखते हुए सभी लोग उद्योग लगाना चाह रहे हैं। आने वाला जो समय है, उसमें बिहार के अंदर उद्योगों का जाल बिछेगा।"

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "नेता प्रतिपक्ष गायब हो गए हैं। जब सदन चल रहा था, तो भी वो गायब थे।

जब उन पर बहुत ज्यादा आरोप लग रहे थे, तो राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक्स हैंडल से पोस्ट करके आरोप को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी कुछ दिनों तक तेजस्वी यादव गायब रहेंगे। उसको छिपाने के लिए उन्हें कुछ न कुछ तो करना पड़ेगा।"

दिलीप जायसवाल ने संसद में वंदे मातरम पर हो रही चर्चा को लेकर कहा कि इस पर चर्चा करके हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इंडिगो फ्लाइट की कैंसिलेशन के सवाल पर उन्होंने समस्या धीरे-धीरे दूर होने की बात कही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें