मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : बक्सर में किराना व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : बक्सर में किराना व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीर

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड के रामदास राय के डेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुर बेनीलाल के डेरा गांव में मंगलवार रात करीब 9 बजे अज्ञात अपराधियों ने एक किराना दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया।

घायल युवक की पहचान 24 वर्षीय राकेश कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, राकेश रोज की तरह अपनी किराना दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान अचानक अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और उनके बाईं कनपटी के पास गोली मार दी, फिर मौके से फरार हो गए।

गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ राकेश को तुरंत सिमरी अस्पताल ले गए।

वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में भी स्थिति नाजुक बनी रहने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर भेज दिया गया। परिजन उन्हें लेकर ट्रामा सेंटर, वाराणसी पहुंचे हैं, जहां उनका इलाज जारी है।

सिमरी अस्पताल के डॉक्टर सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया, "राकेश के बाएं कान के पास गोली लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद हमने उनकी हालत स्थिर की और उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया।"

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मौके पर मौजूद बबलू यादव ने कहा, "राकेश अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तभी उनके कान के पास गोली मारी गई। बिहार में अब कोई सुरक्षित नहीं है।

वहीं, प्रत्यक्षदर्शी गणेश प्रसाद ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "मंगलवार रात राकेश दुकान बंद कर घर की ओर निकल रहे थे, तभी उनके कान के पास गोली लगी।"

घटना की सूचना मिलते ही रामदास राय के डेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें