मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: रोपवे टूटने की घटना पर सरकार सख्त; इंजीनियर सस्पेंड, कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: रोपवे टूटने की घटना पर सरकार सख्त; इंजीनियर सस्पेंड, कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पटना। बिहार के रोहतास में निर्माणाधीन 13 करोड़ रुपए की रोपवे ट्रायल के दौरान धराशाई होने की घटना पर सरकार ने कार्रवाई की है। बिहार पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने जांच में दोषी पाए गए इंजीनियरों और ठेकेदार पर कार्रवाई करने की बात कही है।

मंत्री ने मंगलवार को कहा कि रोपवे ट्रायल के दौरान टूटा था और यह घटना लापरवाही का नतीजा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हादसे के बाद सरकार ने तत्काल जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट में संवेदक यानी निर्माण कंपनी के साथ-साथ पथ निर्माण विभाग के इंजीनियरों की गंभीर लापरवाही का खुलासा हुआ। रिपोर्ट में तकनीकी गड़बड़ी और ट्रायल के दौरान सुरक्षा नियमों में चूक की बात सामने आई है।

पटना में मीडिया बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच में दोषी पाए जाने के बाद परियोजना से जुड़े प्रोजेक्ट इंजीनियरों को सस्पेंड करने का फैसला लिया गया। साथ ही, जिस निर्माण कंपनी ने रोपवे का काम किया था, उसे ब्लैकलिस्टेड करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई।

उन्होंने बताया कि जिस डिज़ाइन से यह बनाया जा रहा था, उसमें भी खामियाँ रही हैं, जिसके कारण यह स्थिति आई है। उन्होंने बताया कि उसकी भी जांच कराई जा रही है।

बता दें कि रोहतास में निर्माणाधीन 13 करोड़ रुपए का एक रोपवे ट्रायल के दौरान धराशाई हो गया। इस घटना में रोपवे का पिलर और ट्रॉली अचानक गिर गए। यह रोपवे रोहतास प्रखंड मुख्यालय से ऐतिहासिक चौरासन मंदिर तक के दुर्गम रास्ते को सुगम बनाने के लिए बनाया जा रहा था।

इसे नए साल में पर्यटकों के लिए खोलने की प्लानिंग थी।

ट्रायल के दौरान रोपवे का पिलर भार सहन नहीं कर सका और ट्रॉली समेत नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि उस समय ट्रॉली में कोई व्यक्ति सवार नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि टल गई।

उल्लेखनीय है कि यह रोपवे रोहतास प्रखंड मुख्यालय से ऐतिहासिक चौरासन मंदिर तक के दुर्गम रास्ते को सुगम बनाने के लिए बनाया जा रहा था। इसे नए साल में पर्यटकों के लिए खोलने की प्लानिंग थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें