मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:18 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को जंगलराज से मुक्ति मिली : संजय सरावगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को जंगलराज से मुक्ति मिली : संजय सरावगी

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बार फिर निर्विरोध रूप से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने बधाई दी।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में बिहार भाजपा प्रमुख संजय सरावगी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए और भी ज्यादा मजबूत होगा, और जदयू, जो उनकी पार्टी है, मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ा है और आगे बढ़ता रहेगा।

संजय सरावगी ने जंगलराज का जिक्र करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने अपने शानदार नेतृत्व में बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाई और प्रदेश में सुशासन कायम किया। प्रदेश में अच्छी शिक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था, सड़कें, स्वास्थ्य सहित बिजली की व्यवस्था दुरुस्त की गई है। एनडीए की सरकार में अब किसी को बाहर निकलने में डर नहीं लगता है। नीतीश कुमार की सरकार में सभी सुरक्षित हैं।

राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए संजय सरावगी ने कहा कि वे विधानसभा चुनाव हो या फिर राज्यसभा चुनाव, हार बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। इसीलिए गायब हो जाते हैं।

तेजस्वी यादव को पता था कि वे राज्यसभा का चुनाव हार रहे हैं, तभी तो पहले से ही टिकट बनाकर रखे थे। विधानसभा चुनाव में भी हारने के बाद, विदेश भागे, विधानसभा का सत्र शुरू हुआ तो गायब रहे।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने सीएम नीतीश कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे जदयू के संस्थापक हैं, वह अभिभावक भी हैं और निर्विरोध चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा करती है, विश्वास करती है।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव लापता हैं, जैसे कि आप लोग कह रहे हैं तो क्या करें, थाने में रिपोर्ट दर्ज करा देते हैं।

बता दें कि नीतीश कुमार के अध्यक्ष बनने के बाद यह तय हो गया है कि वे राज्यसभा सदस्य के रूप में दिल्ली की राजनीति करेंगे। लेकिन, पार्टी की बागडोर खुद अपने पास रखेंगे।

हाल ही में नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने भी राजनीति में एंट्री ली है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि निशांत को बिहार की नई सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें