मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: गोपालगंज के खनन निरीक्षक पुलिस हिरासत से फरार, अवैध बालू खनन में संलिप्तता का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: गोपालगंज के खनन निरीक्षक पुलिस हिरासत से फरार, अवैध बालू खनन में संलिप्तता का आरोप

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में पुलिस हिरासत से एक सरकारी अधिकारी के फरार होने की घटना सामने आई है, जिसके बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है।

दरअसल, यह पूरा मामला यादोपुर थाना क्षेत्र का है, जहां गंडक नदी में अवैध बालू खनन के आरोप में खनन निरीक्षक सौरभ अभिषेक को शुक्रवार की शाम गिरफ्तार किया गया था। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा के निर्देश पर की गई थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर पुलिस निगरानी में रखा गया था।

लेकिन इसी दौरान रात को आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

गोपालगंज के जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को बालू घाटों का निरीक्षण किया गया, जिसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इसी कार्रवाई के दौरान खनन निरीक्षक सौरभ अभिषेक की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

जिलाधिकारी के आदेश पर जिला खनिज विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने जादोपुर थाने में खनन निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया और अवैध खनन से जुड़े लोगों में भय का माहौल है।

बताया जा रहा है कि गोपालगंज में गंडक नदी के किसी भी घाट के लिए फिलहाल बालू खनन का वैध टेंडर नहीं हुआ है। इसके बावजूद लंबे समय से अवैध तरीके से बालू उठाव जारी था। इस पर रोक लगाने के लिए डीएम ने एक दिन पहले ही उच्चस्तरीय बैठक कर सभी अधिकारियों को घाटों की सघन जांच के निर्देश दिए थे।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

बताया गया कि पुलिस हिरासत से फरार आरोपी खनन निरीक्षक की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। साथ ही जिले के सीमावर्ती इलाकों में भी चौकसी बढ़ा दी गई है, ताकि आरोपी फरार होकर बाहर न निकल सके।

वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि फरार खनन निरीक्षक की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे दोबारा पकड़ लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें