मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : संदिग्ध परिस्थिति में तालाब से लड़की का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : संदिग्ध परिस्थिति में तालाब से लड़की का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एक तालाब (पोखर) से पुलिस ने सोमवार को एक 15 वर्षीय लड़की का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया है। पुलिस प्रथम दृष्टया जहां इसे आत्महत्या बता रही है, वहीं लड़की के परिजन हत्या करने की बात कह रहे हैं।

बताया गया कि सोमवार को स्थानीय लोगों ने ब्रह्मपुर तालाब के पास एक लड़की का शव देखा, तब इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव बरामद होने के बाद लड़की के घर कोहराम मच गया है।

मुजफ्फरपुर एसडीपीओ टाउन-दो विनीता सिन्हा ने बताया कि ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के एक पोखर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक लड़की का शव बरामद हुआ है। परिजनों का कहना है कि प्रेम-प्रसंग का मामला है। किसी लड़के से शादी करना चाहती थी, जिस पर घरवालों को आपत्ति थी।

उन्होंने बताया कि परिजनों के मुताबिक लड़की लड़के के पास भी चली गई थी। रात को बच्ची अपने माता-पिता के साथ ही थी। माता-पिता ने उसका मोबाइल छीन लिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की सही जानकारी मिल सकेगी।

इधर, लड़की के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतका के परिजनों का आरोप है कि लड़की का एक लड़के के साथ प्रेम संबंध था और वह शादी के लिए दबाव बना रहा था। परिजन हत्या का आरोप लड़की के कथित प्रेमी पर ही लगा रहे हैं। आरोप है कि लड़की दो दिन पहले शाम को अचानक गायब हो गई थी। उसकी काफी खोजबीन की गई थी, लेकिन वह नहीं मिली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें