मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : गया जिलाधिकारी ने मतदाता सूची को लेकर पवन खेड़ा के आरोपों का खंडन किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : गया जिलाधिकारी ने मतदाता सूची को लेकर पवन खेड़ा के आरोपों का खंडन किया

पटना। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद गया के जिलाधिकारी ने उन मतदाताओं की सूची जारी की है, जिनके वोट काटे जाने का दावा किया गया था। इस सूची में मतदान केंद्र का नंबर और वोटरों का सीरियल नंबर भी शामिल है।

गया के जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "21 अगस्त को 228 बाराचट्टी के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रियंका कौशिक और सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी अजीत कुमार ने मीडिया से प्राप्त वीडियो फुटेज का ग्राम नोडिया में स्थलीय निरीक्षण किया। मतदाता का नाम ड्राफ्ट रोल से मिलाया गया, जिसमें मिथिलेश कुमार पिता बच्चू यादव का नाम मतदान केंद्र संख्या 27 के सीरियल नंबर 18 पर पाया गया। बबीता कुमारी पति नीरज कुमार का नाम मतदान केंद्र संख्या 26 के सीरियल नंबर 76 पर पाया गया। नीरज कुमार पिता बालक यादव का नाम मतदान केंद्र संख्या 26 के सीरियल नंबर 77 पर पाया गया।"

जिलाधिकारी ने आगे लिखा, "मतदाताओं के बीच फैली गई भ्रांतियों को दूर किया गया। उन्हें यह भी समझाया गया कि राशन कार्ड और मतदान का आपस में कोई संबंध नहीं है। एएसडी सूची के 61 नामों को पढ़कर सुनाया गया, आपत्ति की मांग की गई। अभी तक कोई भी आपत्ति नहीं प्राप्त हुई है।"

इससे पहले, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाए कि भाजपा ने बिहार की महिलाओं के खिलाफ अघोषित युद्ध छेड़ दिया है और चुनाव आयोग भी इसमें शामिल है।

पवन खेड़ा ने एक वीडियो साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "बिहार के गया जिले में, दर्जनों महिलाओं ने गवाही दी है कि एसआईआर के तहत वैध दस्तावेज जमा करने के बावजूद उन्हें मताधिकार से वंचित कर दिया गया है। अब उन्हें अपने माता-पिता के दस्तावेज दिखाने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिनमें से कई का निधन हो चुका है, या वे दूर, कभी-कभी सीमा पार झारखंड में रहते हैं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें