मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: हाइवा और कार की आमने-सामने की टक्कर में चार युवकों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: हाइवा और कार की आमने-सामने की टक्कर में चार युवकों की मौत

मधेपुरा। बिहार में सड़क हादसों की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बिहार के मधेपुरा जिले से शनिवार की सुबह भी कोहरे और अत्यधिक तेज रफ्तार के कारण एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां हाइवा और एक कार की सीधी टक्कर में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बताया गया कि यह दुर्घटना नेशनल हाईवे 106 पर एक तेज रफ्तार हाइवा और कार के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिजली कार्यालय के समीप घटित हुआ।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि तड़के चार युवक एक कार पर सवार होकर मधेपुरा से कहीं जा रहे थे। इसी बीच जैसे ही कार बिजली विभाग के कार्यालय के समीप पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित हाइवा ने कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हाइवा के नीचे जा घुसा। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग सड़कों पर निकले और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

मधेपुरा नगर के थाना प्रभारी विमलेंदु कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की सहायता से सभी शवों को बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतक सभी मधेपुरा के ही रहने वाले बताए जाते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद हाइवा चालक फरार बताया जा रहा है। हाइवा और कार को जब्त कर लिया गया है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सुबह कोहरा था, संभवतः कोहरे के कारण दो चालक एक दूसरे के वाहनों को नहीं देख सके और यह हादसा हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें