मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : राजद की पूर्व महिला अध्यक्ष रितु जायसवाल बनाएंगी नई पार्टी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : राजद की पूर्व महिला अध्यक्ष रितु जायसवाल बनाएंगी नई पार्टी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के साइड इफेक्ट प्रदेश की सियासत में खूब देखने को मिल रहे हैं। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रहीं रितु जायसवाल ने अब नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी। गौर करने वाली बात है कि उन्होंने इस घोषणा के वक्त इशारों-इशारों में राजद को निशाने पर लेते हुए परिवारवाद को लेकर तंज भी कसा।

जायसवाल को राजद ने विधानसभा चुनाव से टिकट नहीं दिया था, तब उन्होंने परिहार विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

रितु जायसवाल ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अलग पार्टी बनाने की घोषणा करते हुए लिखा, "अगले कुछ महीनों में मैं बिहार के युवाओं से, खासकर महिलाओं से, संवाद करूंगी। इस संवाद के आधार पर मैं एक राजनीतिक पार्टी बनाने पर विचार करूंगी। एक ऐसी राजनीतिक पार्टी, जहां महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिले, जहां युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिले, जहां टिकटों की खरीद-फरोख्त न होती हो और जहां परिवारवाद के लिए कोई जगह न हो।

उन्होंने आगे लोगों से अपील करते हुए लिखा, ''आपके सुझाव और आपकी आलोचना, दोनों का ही स्वागत रहेगा।''

बता दें कि विधानसभा चुनाव में परिहार सीट से बीजेपी की गायत्री देवी 82644 वोट लेकर जीती, जबकि निर्दलीय मैदान में उतरीं रितु जायसवाल दूसरे नंबर पर रहीं थीं और उन्हें 65455 वोट मिले थे।

राजद की स्मिता गुप्ता को तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा था और उन्हें सिर्फ 48534 वोट मिले। इसके बाद रितु अब अलग रास्ता तैयार करने में जुटी हैं।

चुनाव परिणाम के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए राजद पर तंज कसते हुए लिखा था, "खुद को चाणक्य समझने की भूल में किस तरह जीती हुई सीटें गंवाई जाती हैं- यह बात राजद के सलाहकार से सीखी जा सकती है। परिहार इसका जीता-जागता उदाहरण है। कार्यकर्ताओं की भावनाओं और जमीनी वास्तविकता की अनदेखी करके जब परिहार का सिंबल वितरण किया गया था, मैंने तभी कह दिया था कि राजद यहां तीसरे नंबर पर रहेगी। चुनाव परिणाम उसी बात को दोहरा रहा है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें