मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:05 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार बाढ़: सरकार ने राहत कार्य तेज होने का किया दावा, राजद ने व्यवस्था को बताया नाकाम

पटना। बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। सरकार जहां राहत और बचाव कार्य तेजी से चलने का दावा कर रही है, वहीं विपक्ष ने सरकार पर नाकामी का…

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन36 बार पढ़ा गया
बिहार बाढ़: सरकार ने राहत कार्य तेज होने का किया दावा, राजद ने व्यवस्था को बताया नाकाम

पटना। बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। सरकार जहां राहत और बचाव कार्य तेजी से चलने का दावा कर रही है, वहीं विपक्ष ने सरकार पर नाकामी का आरोप लगाया है।

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने बाढ़ की स्थिति पर आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि हमें हर जगह से अच्छी खबरें मिल रही हैं कि लोगों को बचाया जा रहा है, उनके लिए कम्युनिटी किचन चलाए जा रहे हैं और सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी के लिए राहत और बचाव का काम बहुत तेजी से चल रहा है।

ऐसी कोई खबर नहीं है जैसी वे पेश करने और लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, राज्य में बाढ़ की स्थिति पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बाढ़ राहत का काम अच्छा चल रहा है, लेकिन निश्चित रूप से हमें राहत के कामों में तेजी लाने और उन्हें और तेजी से आगे बढ़ाने की जरूरत है।

दूसरी तरफ, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ की स्थिति को संभालने में नाकाम रही है। नावें उपलब्ध नहीं हैं, लोगों को सूखा राशन नहीं मिल रहा है और जरूरी चारा भी मुहैया नहीं कराया गया है। बाढ़ पहले भी आती थी लेकिन बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए पहले जो इंतजाम किए जाते थे, वे इस बार नहीं किए गए हैं।

राजद विधायक ने सरकार से मांग की कि प्रभावित परिवारों को सरकार द्वारा तत्काल रूप से सहायता प्रदान की जाए। जो लोग डूब गए उनके परिवारों को आर्थिक मदद दी जाए। साथ ही जो पशु बह गए उसके लिए भी सहायता राशि दी जाए।

गौरतलब है कि बिहार के कई जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं, जहां नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है। हजारों लोग प्रभावित हुए हैं और कई गांवों का संपर्क टूट गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें