मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: मुजफ्फरपुर में घर में लगी आग, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: मुजफ्फरपुर में घर में लगी आग, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक घर में आग लग जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना मोतीपुर के वार्ड नंबर 13 की है।

बताया जाता है कि ललन कुमार का पूरा परिवार शुक्रवार की रात खाना खाकर आराम से सोया था। देर रात उनके घर में आग लग गई।

रात में आग लगने की घटना की सूचना पड़ोसियों को हुई तो उन्होंने घर से लोगों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे पांच लोगों को नहीं बचा सके।

मोतीपुर के थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि इस दुर्घटना में पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में ललन कुमार के अलावा उनकी पत्नी, मां और दो बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

हालांकि, प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य सो रहे होंगे और शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई होगी, जिससे झुलसकर सभी की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि लोगों की मौत दम घुटने से भी हो सकती है।

पुलिस मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि ठंड में घर में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि होती रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें