मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: गयाजी में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, ज्वेलरी लूटकांड के दो आरोपी गोली लगने से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: गयाजी में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, ज्वेलरी लूटकांड के दो आरोपी गोली लगने से घायल

गयाजी। बिहार के गयाजी जिले में सोमवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में ज्वेलरी लूटकांड में शामिल दो अपराधी घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से लूटे गए सोने का एक हिस्सा भी बरामद किया गया है।

गयाजी के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुशील कुमार ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरुआ ज्वेलरी लूटकांड से जुड़े अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं और एक स्थान पर एकत्र हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की।

एसएसपी के अनुसार, पुलिस ने अपराधियों को चारों ओर से घेरकर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी थी, लेकिन अपराधियों ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी सुजीत चौधरी और दूसरे आरोपी श्रवण कुमार के पैर में गोली लगी। दोनों घायल होकर मौके पर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका उपचार चल रहा है।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गए 150 ग्राम सोने के आभूषण भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस का मानना है कि बरामद सोना गुरुआ ज्वेलरी लूटकांड से जुड़ा हुआ है। मुठभेड़ के बाद कुछ अन्य अपराधियों के मौके से फरार होने की भी सूचना है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

बता दें कि गुरुआ थाना क्षेत्र में 27 मई को चार हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी कारोबारी प्रभाकर बरनवाल को निशाना बनाते हुए 40 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण और नकदी लूट ली थी। घटना के बाद से पुलिस अपराधियों की तलाश में लगातार अभियान चला रही थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें