मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:29 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार चुनाव: गोविंदगंज से राजू तिवारी को मिला टिकट, चिराग पासवान की पार्टी ने जारी की 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार चुनाव: गोविंदगंज से राजू तिवारी को मिला टिकट, चिराग पासवान की पार्टी ने जारी की 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

पटना,। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। जहां महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है तो वहीं एनडीए के सहयोगी दल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुनावी मैदान में पहुंचने लगे हैं। इस बीच एनडीए की सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इस सूची में कुल 14 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम हैं।

पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को गोविंदगंज से प्रत्याशी बनाया है, जबकि सिमरी बख्तियारपुर से संजय कुमार सिंह, दरौली से विष्णुदेव पासवान, गरखा से सीमांत मृणाल और साहेबपुर कमाल से सुरेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसी तरह बखरी से संजय कुमार, परबत्ता से बाबूलाल शौर्य, नाथनगर से मिथुन कुमार, पालीगंज से सुनील कुमार, ब्रह्मपुर से हुलास पांडेय, और डेहरी से राजीव रंजन सिंह चुनावी मैदान में एनडीए उम्मीदवार के रूप में उतरेंगे। इसके अलावा, बलरामपुर से संगीता देवी, मखदुमपुर से रानी कुमारी और ओबरा से प्रकाशचंद्र को टिकट मिला।

इससे पहले, एनडीए में शामिल भाजपा ने बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने अपने हिस्से की सभी छह सीटों पर पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहली लिस्ट में 71 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने रविवार को सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी थी।

सीट शेयरिंग के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें मिली।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं। बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को और दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 14 नवंबर को मतगणना होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें