मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार चुनाव: बूथों पर दिखी मतदाताओं की लंबी कतार, ऑक्सीजन सपोर्ट में जीवन गुजार रहे शख्स ने डाला वोट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार चुनाव: बूथों पर दिखी मतदाताओं की लंबी कतार, ऑक्सीजन सपोर्ट में जीवन गुजार रहे शख्स ने डाला वोट

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के तहत मंगलवार को दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस चुनाव को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह दिख रहा है।

मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है, जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। महिलाओं की कतार पुरुष मतदाताओं से भी लंबी नजर आ रही है।

इस बीच, भागलपुर से एक सुखद तस्वीर सामने आई, जहां एक शख्स, जो ऑक्सीजन सपोर्ट के जरिए अपना जीवन गुजार रहे हैं, वे भी अपनी पत्नी के साथ बूथ तक पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया।

दरअसल, भागलपुर विधानसभा के बूथ नंबर 109 पर डॉक्टर अरुण कुमार पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पेशे से डॉक्टर अरुण पिछले चार सालों से घर से बाहर नहीं निकलते हैं, लेकिन आज वे अपनी पत्नी के साथ व्हील चेयर पर बैठकर बूथ पहुंचे और वोट डाला। उन्होंने लोगों से भी अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।

उन्होंने मतदाताओं के लिए की गई सुविधा की तारीफ करते हुए कहा कि भागलपुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद सभी बूथों पर घूम रहे हैं, यह अच्छी बात है। भागलपुर शहरी क्षेत्र के दुर्गा चरण हाई स्कूल मतदान केंद्र पर ऑक्सीजन लगाकर मतदान करने आए हुए मतदाता अरुण कुमार से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने मुलाकात कर बात की और उनका उत्साह बढ़ाया।

जिलाधिकारी ने भी लोगों से इनसे सीख लेने को अपील की। दूसरे चरण में 122 विधानसभा सीटों के 3.7 करोड़ से ज्यादा मतदाता 1302 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। इस चरण में एनडीए और महागठबंधन के कई दिग्गजों का सियासी भविष्य दांव पर लगा है। मतदाताओं के मतदान के लिए 45399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 5326 शहरी क्षेत्र में जबकि 40073 ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित हैं।

चुनाव के दूसरे चरण में जिन 122 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें एनडीए की ओर से 122 उम्मीदवार और महागठबंधन के 127 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें