मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार को राजद का जंगलराज नहीं चाहिए: केशव प्रसाद मौर्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार को राजद का जंगलराज नहीं चाहिए: केशव प्रसाद मौर्य

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया की भी शुरु हो गई। वहीं, चुनावी माहौल को गरमाने के लिए पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से भी सियासी हलचल तेज हो गई है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बिहार चुनाव के सह-प्रभारी के रूप में लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दारा सिंह चौहान भी शुक्रवार को चुनावी दौरे पर बिहार पहुंच चुके हैं।

बिहार चुनाव के सह-प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजद) पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "बिहार को राजद का जंगलराज नहीं चाहिए, जब माफिया और अपराधी सरताज थे।"

पटना में मीडिया से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के कारागार (जेल) मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।

बिहार के लोगों को नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार पर भरोसा है और जिस तरीके से डबल इंजन की सरकार ने बिहार में विकास का काम किया है, लोग उससे खुश हैं और फिर से बिहार में एनडीए सरकार लाने के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव के 'हर घर नौकरी' वाले वादे पर भी पलटवार किया। दारा सिंह चौहान ने कहा कि बिहार में लालू प्रसाद यादव की पहले भी सरकार रही है। प्रदेश की जनता को उनके वादे पर जरा भी भरोसा नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए में सब कुछ बिल्कुल ठीक है।

सारे लोग मिल-जुलकर एनडीए की सरकार बनाने में जुट गए हैं।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई, जिसमें 18 जिलों की 121 सीटों के लिए उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

इस चरण के लिए मतदान 6 नवंबर को होना है और मतदान वाले जिलों में गोपालगंज, सीवान, पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, नालंदा और दरभंगा भी शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें