मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में वीआईपी कल्चर छोड़ आम श्रद्धालु की तरह किया जलाभिषेक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में वीआईपी कल्चर छोड़ आम श्रद्धालु की तरह किया जलाभिषेक

सारण। सोनपुर विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक और पौराणिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में सोमवार सुबह सात बजे बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने सपरिवार पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। उन्होंने अर्घ्य प्रणाली वाटर चैनल सिस्टम का पालन करते हुए प्रदेश व राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की।सोमवार को उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच डीजीपी का आम नागरिक की तरह सामान्य व्यवस्था से जल अर्पित करना एक अत्यंत अनुकरणीय संदेश देता है। वीआईपी कल्चर त्यागकर अर्घ्य प्रणाली अपनाना न केवल प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास बढ़ाता है, बल्कि सुरक्षा बलों के लिए भी कानून-व्यवस्था संभालना सुगम बनाता है।इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह उर्फ लल्ला एवं सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने डीजीपी को अंगवस्त्र, पुष्पमाला, बाबा का विशेष प्रसाद व प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अनुमंडल पदाधिकारी स्निग्धा स्नेहा, हरिहरनाथ थाना प्रभारी विकास पाण्डेय व सोनपुर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सहित कई अधिकारी तैनात रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें