मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: गोपालगंज थावे मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट, डीएम ने दोषियों पर कार्रवाई करने के दिए आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: गोपालगंज थावे मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट, डीएम ने दोषियों पर कार्रवाई करने के दिए आदेश

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के प्रसिद्ध थावे मंदिर में नवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस बीच, शनिवार को सीवान से आए कुछ श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद खरीदने को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इधर, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

बताया जाता है कि बिहार के प्रमुख सिद्धपीठ गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्रि के अवसर पर पूजा-अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालुओं से जबरन प्रसाद खरीदने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि विरोध करने पर कुछ दुकानदारों ने श्रद्धालुओं के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।

इस घटना में महिला समेत कई श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें एक डॉक्टर भी शामिल हैं। घायलों को तत्काल थावे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया।

घायल श्रद्धालु डॉ. नीतीश कुमार ने बताया कि वे अपने परिजनों के साथ सीवान जिले के महाराजगंज से नवरात्रि पर पूजा करने आए थे। मंदिर परिसर में दुकानदारों द्वारा जबरन प्रसाद थमाया जा रहा था। मना करने पर उन लोगों ने पहले अपशब्द कहे और फिर मारपीट शुरू कर दी।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीएम और एसडीपीओ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी सिन्हा ने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के जरिए आठ आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही, मारपीट में शामिल दुकानदारों की प्रसाद दुकानों को मंदिर परिसर से हटाने का भी निर्देश दिया गया है।

उन्होंने साफ कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने और श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके, इसके लिए भी उपाय किए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें