मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: दरभंगा-सहरसा मार्ग पर सड़क दुघर्टना में 3 की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। बिहार में बरगांव ओपी थाना क्षेत्र के दरभंगा-सहरसा मुख्य मार्ग एसएच-17 स्थित बजरंग चौक पर बुधवार देर रात हाइवा और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।मृतक की पहचान आसी गांव के निवासी मो. बदरूल के 20 वर्षीय पुत्र मो. अनवर और मो अंसार के 27 वर्षीय पुत्र मो. अंजर के रूप में हुई है। अस्पताल में दम तोड़ने वाले तीसरे युवक की पहचान मो. मोतिम के 17 वर्षीय बेटे मोहमद फरहान के रूप में की गई है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बदरूल अपने दो दोस्तों के साथ एक बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल कोठराम से अपने गांव आसी लौट रहा था। उसी क्रम में बजरंग चौक पर रात्रि करीब 9 बजे मिट्टी खाली कर सुपौल से कमला तटबंध की तरफ जा रहे हाइवा ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।घटना के बाद बड़गांव ओपी सहित जमालपुर, कुशेश्वर स्थान और बिरौल के थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल को घटना स्थल पर तैनात किया गया। देर रात करीब 12 बजे एसडीएम उमेश कुमार भारती और एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि के समझाने और मुआवजा की घोषणा के बाद लोग शांत हुए।बड़गांव ओपी प्रभारी कल्पना कुमारी ने बताया कि घायल युवक को डीएमसीएच भेज दिया गया। हालांकि बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सीज कर थाने ले जाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें