मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : गयाजी में जनसुराज नेता पर अपराधियों ने चलाई गोली, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : गयाजी में जनसुराज नेता पर अपराधियों ने चलाई गोली, पुलिस जांच में जुटी

गयाजी,। बिहार के गयाजी जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में जनसुराज नेता गजेंद्र सिंह पर अपराधियों ने फायरिंग की है। हालांकि उन्हें किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। एक गोली उनकी गाड़ी में लगने की बात सामने आई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, जनसुराज के नेता गजेंद्र सिंह सोमवार देर रात अपने विधानसभा क्षेत्र चंदौती के आसपास से स्कॉर्पियो के जरिए लौट रहे थे। बताया गया कि वे जब गयाजी में अपने आवास की ओर लौट रहे थे तभी चंदौती रोड में एलआईसी ऑफिस और डीपीएस स्कूल के बीच में बाइक सवार अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

रामपुर थाना के प्रभारी दिनेश बहादुर सिंह ने मंगलवार को बताया कि गजेंद्र सिंह के बयान पर रामपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सिंह जब वापस लौट रहे थे तभी अचानक पहले से घात लगाए एक बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति आए और फायरिंग शुरू कर दी। ड्राइवर ने गाड़ी तेजी से मोड़ ली। उसके बाद अपराधी भाग गए।

जनसुराज के समर्थक इसे राजनीतिक साजिश बता रहे हैं। इस घटना में सिंह को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जहां यह घटना हुईहै, वहां सीसीटीवी नहीं लगी है।

बताया गया कि गजेंद्र सिंह आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे हैं। इधर, जनसुराज के नेताओं ने अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को ही चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणोंमें चुनाव कराने की घोषणा की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें