मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी अपराधी घायल, भागने की कोशिश नाकाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी अपराधी घायल, भागने की कोशिश नाकाम

गोपालगंज। बिहार में पुलिस के साथ मुठभेड़ में वांछित अपराधियों के घायल होने की घटनाएं जारी हैं। इस बीच, गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश जख्मी हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज पुलिस और एसटीएफ ने शुक्रवार की देर रात 50 हजार के इनामी आकाश कुमार को गिरफ्तार किया था। बताया गया कि इससे पूछताछ के बाद उसके द्वारा हथियार छिपाए जाने की जानकारी दी गई थी। हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस उसे बंजारी बायपास के इलाके में ले गई थी। उसने हथियार बताने के क्रम में पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की।

दो गोलियां आकाश के पैर में लग गईं।

आकाश कुमार थावे थाना क्षेत्र के बरईहाता निवासी मनोज सिंह का पुत्र है। उस पर पूर्व थावे के पूर्व मुखिया कुरैश मियां की हत्या, लूट, रंगदारी समेत करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में उसने थावे की स्टील व्यवसायी मृत्युंजय कुमार से रंगदारी मांगी थी और रंगदारी की राशि नहीं मिलने पर हत्या करने के लिए 60 दिनों का अल्टीमेटम दिया था। इस पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

बिहार एसटीएफ कुख्यात अपराधी आकाश की गिरफ्तारी के लिए 5 सालों से लगी हुई थी, लेकिन हर बार वह चकमा देकर फरार हो जाता था।

घायल आकाश को इलाज के लिए गोपालगंज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से एक हथियार भी बरामद किया गया है।

बता दें कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उसने पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की खुली छूट दे दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें