मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: भाकपा (माले) ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को बताया 'बुलडोजर राज', पटना में दिया धरना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: भाकपा (माले) ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को बताया 'बुलडोजर राज', पटना में दिया धरना

पटना। बिहार में नई सरकार बनते ही राजधानी पटना सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण के नाम पर दलितों, गरीबों एवं छोटे व्यवसायियों और फुटपाथ दुकानदारों पर चल रहे बुलडोजर के खिलाफ बुधवार को भाकपा (माले) और व्यवसायी महासंघ के बैनर से पूरे राज्य में प्रतिवाद का आयोजन किया गया।

पटना में विधानसभा के समक्ष गर्दनीबाग धरनास्थल पर धरना का आयोजन किया गया।

इसके अलावा आरा, बक्सर, गया, दरभंगा, बेगूसराय, नवादा, जहानाबाद, सिवान, अरवल, मोतिहारी आदि जिलों में भी मार्च निकाले गए और सरकार को चेतावनी दी गई कि वह अविलंब बुलडोजर पर रोक लगाए।

पटना के धरने में पूर्व विधायक महबूब आलम, पालीगंज विधायक संदीप सौरभ, एमएलसी शशि यादव, काराकाट विधायक अरुण सिंह, और दिव्या गौतम सहित कई नेताओं ने धरना को संबोधित किया। महबूब आलम ने कहा कि बिहार की सरकार में अब भाजपा का वर्चस्व है। सम्राट चौधरी ने गृह मंत्रालय का पद संभालते ही आम लोगों पर बुलडोजर चलवा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार अविलंब बुलडोजर पर रोक लगाए और सभी जरूरतमंदों के लिए आवास की व्यवस्था करे।

विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि चुनाव के पहले 10 हजार का घूस दिया गया और अब बुलडोजर से हमला हो रहा है।

हम इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे। बिहार के गरीब अपने अधिकारों के लिए और भी लंबी लड़ाई लड़ेंगे।

एमएलसी शशि यादव ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा, जदयू चुनाव जीतने से अहंकार में न रहे। उसने महिलाओं को झांसा देकर इस चुनाव को हड़पा है। उन्हें दलितों-गरीबों पर बुलडोजर चलाने का लाइसेंस नहीं मिल गया है। पूरा बिहार इसका जोरदार प्रतिवाद करेगा। दीघा विधानसभा से प्रत्याशी रही दिव्या गौतम ने कहा कि बुधवार को पटना शहर में अतिक्रमण के नाम पर हर जगह शहरी गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। चुनाव समाप्त होते ही भाजपा, जदयू वाले अपने असली रंग में आ चुके हैं। हम चुनाव भले हार गए हों, जनता के मुद्दों पर लड़ाई जारी रखेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें