मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:06 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : '20 साल में विकास' को लेकर कांग्रेस ने पूछे सवाल, पटना में पोस्टर भी लगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : '20 साल में विकास' को लेकर कांग्रेस ने पूछे सवाल, पटना में पोस्टर भी लगे

पटना। बिहार में सत्ता पक्ष जहां लगातार विकास का दावा कर रही है, वहीं कांग्रेस सत्ता पक्ष से लगातार विकास को लेकर सवाल पूछ रही है। कांग्रेस पिछले तीन दिनों से सत्ता पक्ष को घेरने के लिए प्रेस वार्ता कर प्रत्येक दिन '20 साल-20 सवाल' के तहत सवाल कर रही है। इस बीच, पटना साहिब में विकास के दावे की कलई खोलते पोस्टर भी लगाए गए हैं।

दरअसल, बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी-अपनी चुनावी रणनीति के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

इस चुनाव में कांग्रेस ने अपनी खोई जमीन तलाश करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। इस बीच कांग्रेस के नेता प्रतिदिन 20 साल, 20 सवाल कर रहे हैं। इसकी शुरुआत कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने चार अक्टूबर से की।

इसके तहत कांग्रेस के अभय दुबे और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा भाजपा और जदयू से सवाल पूछ चुके हैं। इसके तहत आधारभूत संरचना, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी और रोजगार को मुद्दा बनाया गया है।

इधर, बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पटना साहिब में भी इसी तरह के पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें बिहार विधानसभा के स्पीकर और विधायक नंदकिशोर यादव से सवाल पूछे जा रहे हैं।

इस पोस्टर में निवेदक के तौर पर 'क्षेत्र में जनता' लिखा हुआ है। पटना साहिब में लगाए गए पोस्टरों में नंदकिशोर यादव के 30 साल के जनप्रतिनिधित्व पर सवाल उठाए गए हैं। पोस्टर में लिखा है, "7 बार के विधायक से 7 सवाल।

पूरे हुए 30 साल, फिर भी क्यों सिटी बदहाल?"

इसके अलावा भी कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं। जनता द्वारा लगाए गए इन पोस्टरों ने क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। लोग सत्ता पक्ष के विकास के दावों पर सवाल उठा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगा। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें