मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद के बेटे ने की खुदकुशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद के बेटे ने की खुदकुशी

पटना। बिहार कांग्रेस कांग्रेस विधायक दल के नेता विधायक शकील अहमद खान के बेटे अयान (18) ने पटना में सरकारी आवास में आत्महत्या कर ली। एफएसएल की टीम घटनास्थल पर तथ्य एकत्र कर रही है। सचिवालय डीएसपी ने आत्महत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।विधायक शकील अहमद खान गर्दनीबाग में विधायक आवास में रहते हैं। वहीं पर बेटे ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की। शकील अहमद खान के अयान इकलौते पुत्र थे। अब केवल उनके पास एक बेटी है। शकील खान फिलहाल बिहार से बाहर हैं। उन्हें बेटे की मौत की खबर दे दी गई है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों राहुल गांधी के बिहार दौरे पर शकील अहमद ने मंच पर ही बेटे को राहुल से मिलवाया था। बेटे ने राहुल गांधी को कुछ दस्तावेज सौंपे थे। शकील अहमद खान कटिहार जिले के कदवा विधानसभा सीट से विधायक हैं । शकील अहमद खान बिहार कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाते हैं।पप्पू यादव ने जताया दुख कांग्रेस विधायक के बेटे के निधन पर पुर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर कहा कि एक अत्यंत दुःखद सूचना से मर्माहत हूं। मेरी पूरी संवेदना शकील भाई और उनके परिजनों के साथ है। लेकिन एक पिता माता के लिए ढांढस के कोई शब्द नहीं है मेरे पास। ऊपर वाला उन्हें धैर्य और संयम दे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें