मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: जीएसटी स्लैब में बदलाव को लेकर कांग्रेस नेताओं का केंद्र सरकार पर तंज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: जीएसटी स्लैब में बदलाव को लेकर कांग्रेस नेताओं का केंद्र सरकार पर तंज

पटना। केंद्र सरकार के जीएसटी स्लैब में बदलाव बिहार के कांग्रेस के नेताओं को अच्छा नहीं लगा। बिहार कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा को 'बड़का झूठा पार्टी' बताया।

कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि कफन पर जीएसटी लगाने वाली भाजपा ने सब कुछ बर्बाद कर दिया और अब आंसू पोंछने आई है।

उन्होंने कहा कि यह शिगूफा केवल इस चुनाव के लिए है, जनता सब कुछ समझती है।

भाजपा का काम ही नफरत फैलाना है। उन्होंने 24 सितंबर को आयोजित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक को लेकर कहा कि इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर सभी बड़े नेता पहुंचेंगे।

उन्होंने आज़ादी के बाद बिहार में आयोजित पहली कार्यसमिति की बैठक को लेकर कहा कि इसका संदेश साफ है, सामाजिक न्याय और देश की आर्थिक नीति। उन्होंने कहा कि आज मौजूदा सरकार ने देश और बिहार को तबाह कर दिया। इसी तबाही के खिलाफ कार्यसमिति की बैठक हो रही है, जिस पर चर्चा की जाएगी।

इधर, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने जीएसटी स्लैब में बदलाव पर कहा कि इसका सबसे अधिक प्रभाव उपभोक्ता पर ही पड़ता है। स्लैब कम करे या अधिक करें, लेकिन इसका प्रभाव आम लोगों पर ही पड़ता है। जीएसटी का भुगतान आम लोगों के लिए घातक है।

उन्होंने 24 सितंबर को पटना में आयोजित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक को लेकर कहा कि बिहार में गुंडाराज और 70 हजार करोड़ का गबन सहित कई मुद्दे हैं, जिनसे बिहार के लोग सरकार से नाराज हैं। कांग्रेस बिहार में बदलाव चाहती है।

कार्यसमिति की बैठक के जरिए हम देश को बदलाव का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि यह बैठक सदाकत आश्रम में होगी। सदाकत आश्रम से स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी गई थी और अब यहीं से वोट चोरी की लड़ाई भी लड़ी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें