मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के 17 जिलों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के 17 जिलों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

पटना पटना मौसम विज्ञान केन्द्र ने बिहार के 17 जिलों में 19 दिसम्बर तक शीतलहर और कोहरा को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर पश्चिम भारत में भीषण शीतलहर का भी असर बिहार में देखने को मिलेगा। भीषण ठंड को देखते हुए आपदा विभाग ने टोल फ्री नंबर जारी किया है।बीते 24 घंटे की रिपोर्ट में रोहतास का डेहरी सबसे ठंडा जिला दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद सीतामढ़ी के पुपरी 9.3, मधेपुरा 9.3,मुजफ्फरपुर 9.6, गोपालगंज 10, मधुबनी 10.2, पश्चिमी चंपारण जिले का वाल्मीकिनगर 11.9, और सुपौल 12.8 रहा। इन सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में 0.1 से 0.6 डिग्री की गिरावट हुई है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 19 दिसम्बर कोहरे का असर, पश्चिम चंपारण, सारण, सिवान, बक्सर, पटना, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, बेगूसराय, समस्तीपुर, मधेपुरा, जमुई, भागलपुर और कटिहार के अधिकतर भाग में दिखेगा। यहां देर रात और सुबह में घना कोहरा छाए रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें