मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : सीएम नीतीश ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की समीक्षा की, तेजी से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : सीएम नीतीश ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की समीक्षा की, तेजी से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपनी प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2024 के दिसंबर एवं 2025 के जनवरी-फरवरी माह में प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिलों में जाकर विकास कार्यों को देखा था।

यात्रा के दौरान जो लोगों का फीडबैक मिला और जमीनी स्तर पर मुझे जो कमी दिखी, उसे पूरा करने के लिए 430 नई योजनाओं की स्वीकृति दी गई थी, जिस पर 50 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

उन्होंने अधिकारियों से सभी 38 जिलों से संबंधित इन योजनाओं की लगातार समीक्षा करते रहने और कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग लंबित योजनाओं पर तेजी से काम करते हुए शीघ्र पूरा करें।

मुख्यमंत्री ने कहा, "राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हम लोग लगातार प्रयत्नशील हैं। राज्य के सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों के विकास के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम किया जा रहा है।

लोगों के उत्थान के लिए जो योजनाएं बनाई गई हैं, उन पर पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करें। हम सभी चाहते हैं कि बिहार देश के पांच अग्रणी विकसित राज्यों में शामिल हो।"

बताया गया कि प्रगति यात्रा के दौरान 430 योजनाओं की स्वीकृति दी गई थी, जो 22 विभागों से संबंधित हैं। इन विभागों के द्वारा 428 योजनाओं की स्वीकृति दे दी गई है।

शेष दो योजनाएं तकनीकी रूप से अनुपयुक्त पाई गई हैं, जो जल संसाधन विभाग से संबंधित हैं। 21 योजनाओं का काम पूरा हो चुका है। शेष योजनाओं पर काम तेजी से चल रहा है और उसे ससमय पूर्ण कर लिया जाएगा।

बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें