मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय और मेट्रो के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना, । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय तथा पटना

संग्रहालय को जोड़ने वाले निर्माणाधीन टनल का बुधवार को निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टनल निर्माण का कार्य जल्द पूरा

करें, जिससे बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय के दर्शक आसानी से एक-दूसरी

जगह जाकर प्रदर्शों का अवलोकन कर सकें। बिहार संग्रहालय अंतरराष्ट्रीय

स्तर का बनाया गया है। पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय में बड़ी संख्या

में पर्यटक आते रहते हैं।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने पटना

संग्रहालय एवं उसके विस्तारीकरण कार्य का भी जायजा लिया। इस दौरान

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित किचेन, भंडार, अस्थायी दीर्घा सभागार, कलेक्शन

स्टोर, कंजर्वेशन लैब सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने

अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पटना संग्रहालय के उन्नयन एवं

विस्तारीकरण का कार्य बेहतर ढंग से और तेजी से करें। यह पुराना संग्रहालय

है। यहां पर कई महत्वपूर्ण पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक प्रदर्श रखे गए हैं,

उनका रख-रखाव और बेहतर ढंग से हो इसलिए भवन का विस्तारीकरण किया गया है।

पटना संग्रहालय के जिस हिस्से में खुदाई कार्य किया जा रहा है, उसका भी

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

सीएम ने पटना

मेट्रो रेल परियोजना के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजेंद्र नगर मोइनुलहक स्टेडियम, मलाही पकड़ी,

खेमनीचक, पहाड़ी पर, जीरो माइल मेट्रो स्टेशन और आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन के

निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री

ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्ययोजना के अनुरूप पटना

मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें ताकि जल्द से

जल्द लोगों को इसका लाभ मिले। मेट्रो का निर्माण कार्य हो जाने से पटना के

लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें