मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: लोकसभा चुनाव के बाद और तेज हुई 'चिराग' की लौ, 20 सीटों पर लोजपा (आर) आगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: लोकसभा चुनाव के बाद और तेज हुई 'चिराग' की लौ, 20 सीटों पर लोजपा (आर) आगे

नई दिल्ली। बिहार में मतगणना जारी है। शुक्रवार सुबह से ही एनडीए में शामिल दल रुझानों में बढ़त बनाए हुए हैं। इसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू दूसरे नंबर पर है इसके अलावा एनडीए की सहयोगी पार्टियां भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिख रही हैं, जिसमें चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) प्रमुख है।

चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार विधानसभा चुनावों में भारी जीत की ओर बढ़ रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 2.15 बजे तक पार्टी ने 20 सीटों पर बढ़त बनाकर रखी। चिराग की पार्टी ने इस चुनाव में 29 सीटों पर भाग्य आजमाया है।

2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में चिराग पासवान ने सीटों के बंटवारे को लेकर मतभेद के बाद अकेले चुनाव लड़ा था।

पार्टी ने 137 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे केवल एक सीट ही मिली, लेकिन वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जदयू के वोट बैंक को कम करने में सफल रही, जिससे उसकी सीटें 2015 की 71 सीटों से घटकर केवल 43 रह गईं।

पिछले साल हुए लोकसभा चुनावों में लोजपा (रामविलास) ने 100 प्रतिशत की शानदार जीत हासिल की थी। पार्टी ने छह सीटों पर चुनाव लड़ा था और सभी पर जीत हासिल की थी। बिहार में पार्टी की मजबूत होती पकड़ को देखते हुए अबकी बार गठबंधन सहयोगी को 29 सीटें दी गईं।

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 2.30 बजे तक भाजपा सर्वाधिक 89 सीटों पर आगे रही, जबकि नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) है, 83 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) मात्र 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है। इनके अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और एआईएमआईएम 5-5 सीटों पर आगे चल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें