मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने लिया वीआरएस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने स्वैच्छिक सेवानिवृति (वीआरएस) ले ली है। उनका वीआरएस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंजूर कर लिया है। हालांकि, सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अभी कोई पत्र जारी नहीं किया है। सुबहानी इस साल 30 अप्रैल को रिटायर होने वाले थे लेकिन उन्होंने दो महीने पहले ही वीआरएस ले लिया।

अब अगले मुख्य सचिव के नाम को लेकर अटकलें भी तेज हो गयी है। आईएएस अधिकारी ब्रजेश मेहरोत्रा को बिहार के मुख्य सचिव बनाये जाने की भी चर्चा है। ब्रजेश मेहरोत्रा अगस्त 2024 में सेवानिवृत होने वाले हैं।साल 1989 बैच के आईएएस ब्रजेश मेहरोत्रा बिहार के विभिन्न विभागों में अपनी सेवा दे चुके हैं। अपर मुख्य सचिव के रूप में भी उन्होंने विभिन्न विभागों में सेवाएं दी हैं। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वस्त अधिकारियों में ब्रजेश मेहरोत्रा की पहचान है। उनके प्रशासनिक कौशल और दक्षता की वजह से वे बिहार के मुख्य सचिव बनने वालों की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें