मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : चंपारण दौरे पर मुख्यमंत्री जनता को देंगे करोड़ों की सौगात, जेडीयू एमएलसी ने लालू परिवार पर साधा निशाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : चंपारण दौरे पर मुख्यमंत्री जनता को देंगे करोड़ों की सौगात, जेडीयू एमएलसी ने लालू परिवार पर साधा निशाना

मोतिहारी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चंपारण सहित पूरे प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार को मुख्यमंत्री पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के दौरे पर रहेंगे।

अपने दौरे के दौरान सीएम नीतीश कुमार करोड़ों की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। उनके दौरे से पहले जनता दल (यूनाइटेड) के एमएलसी खालिद अनवर ने तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "सीएम नीतीश कुमार जो कहते हैं, वो करते हैं।"

उन्होंने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा, "उनके पिता-पुत्र के बीच बिहार के धन की हिस्सेदारी को लेकर विवाद मचा हुआ है।"

प्रियंका गांधी के मोतिहारी दौरे पर अनवर ने कटाक्ष करते हुए कहा, "कोई आए या जाए, बिहार नीतीश कुमार का है और रहेगा।

किसी के आने-जाने से फर्क नहीं पड़ता।"

पश्चिम चंपारण के बेतिया और वाल्मीकि नगर में सीएम का दौरा निर्धारित है। सुबह वाल्मीकि नगर पहुंचने के बाद वे दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें वाल्मीकिनगर से सिकटा तक डोम नहर पर बनने वाली सड़क और गंडक बराज के पास लव कुश पार्क शामिल हैं। ये परियोजनाएं करोड़ों रुपए की हैं, जो स्थानीय विकास को नई गति देंगी।

इसके बाद बेतिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में सुगौली विधानसभा के सेमरा गांव में महिलाओं के साथ जन संवाद होगा।

नरकटिया विधानसभा में जनसभा के साथ-साथ करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार की यह यात्रा उनके 'प्रगति यात्रा' का हिस्सा मानी जा रही है, जो दिसंबर 2024 से शुरू हुई थी।

पहले चरण में चंपारण से ही शुरुआत हुई, जहां विकास योजनाओं का जायजा लिया गया। दूसरे और तीसरे चरण में छह से नौ जिलों का दौरा किया गया। अब सितंबर में फिर चंपारण पर फोकस से साफ है कि 2025 चुनाव से पहले एनडीए विकास के एजेंडे पर जोर दे रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें