मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: मुजफ्फरपुर, किशनगंज में खुलेगी सीमेंट फैक्ट्री, हाजीपुर में बनेगा एनआईएफटीईएम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: मुजफ्फरपुर, किशनगंज में खुलेगी सीमेंट फैक्ट्री, हाजीपुर में बनेगा एनआईएफटीईएम

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद बनी एनडीए सरकार प्रदेश में युवाओं की नौकरी और रोजगार को लेकर लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत राज्य में उद्योगों को बढ़ाने को लेकर भी सरकार सजग है। इस बीच, बिहार सरकार ने मुजफ्फरपुर और किशनगंज में नई सीमेंट फैक्ट्रियों तथा हाजीपुर में राष्ट्रीय स्तर के फूड प्रोसेसिंग संस्थान की स्थापना को मंजूरी दी है।

इसकी जानकारी बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वयं दी है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा कि बिहार में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय शुरू हो चुका है। उन्होंने आगे लिखा, "राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एसआईपीबी) की 67वीं बैठक में मुजफ्फरपुर और किशनगंज में डालमिया और अंबुजा सीमेंट की बड़ी इकाइयों को स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साथ ही 16 परियोजनाओं को स्टेज-1 क्लीयरेंस और 4 परियोजनाओं को वित्तीय मंजूरी मिली है। सीमांचल के युवाओं को अब रोजगार के लिए घर छोड़ने की जरूरत नहीं, उद्योग खुद उनके द्वार तक आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार बदल रहा है, क्योंकि हमारा संकल्प अटल है, विकसित बिहार, समृद्ध बिहार।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि बिहार को फूड प्रोसेसिंग का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।

वैशाली जिले के हाजीपुर में देश के तीसरे एनआईएफटीईएम राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान की स्थापना को मंजूरी दी गई है। यह संस्थान 100 एकड़ में विकसित होगा।

सरकार का कहना है कि यह संस्थान खाद्य प्रसंस्करण, रिसर्च, तकनीकी शिक्षा और उद्यमिता को नई ऊंचाई देगा और हमारे किसानों, युवाओं और उद्यमियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प स्पष्ट है, नए अवसर, नई रफ्तार, और समृद्ध बिहार। सरकार का मानना है कि इन योजनाओं के आने के बाद यहाँ के युवाओं को रोजगार की तलाश में दिल्ली, मुंबई और अन्य राज्यों की ओर पलायन करने के बजाय हजारों की संख्या में युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें