मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार विधानमंडल बजट सत्र: माले दल विधायकों ने हाथ में हथकड़ी लगाकार किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार विधानमंडल बजट सत्र: माले दल विधायकों ने हाथ में हथकड़ी लगाकार किया प्रदर्शन

पटना। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में पहले दिन शुक्रवार को विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) विधायकों ने हाथों में हथकड़ी लगाकर अपना विरोध दर्शाया।माले विधायकों का यह अजीबो-गरीब विरोध हाल ही में अमेरिका से भारत भेजे गए भारतीयों के हाथ-पांव में हथकड़ी लगाकर भेजने की घटना के विरोध में किया गया।भारत के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करना बंद करो, अमेरिका के प्रवासी भारतीयों के साथ घोर अपमानजनक व्यवहार पर केंद्र सरकार चुप क्यों, शर्म करो..... के नारे लगाए गए। इस दौरान हथकड़ी लगाकर विरोध कर रहे विधायकों ने कहा कि भारत का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता है। लेकिन केंद्र सरकार इस मसले पर चुप्पी साधे है। उन्हें शर्म आनी चाहिए कि भारतीयों के साथ इस प्रकार का अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है।बीते 4 फरवरी की सुबह 3 बजे अमेरिका से 104 भारतीय अवैध अप्रवासियों को भारत रवाना किया। यह पहली बार है जब अमेरिका अप्रवासियों को भेजने के लिए सैन्य विमान का इस्तेमाल किया गया। 5 फरवरी को दोपहर 2 बजे अमेरिकी मिलिट्री का सी-17 एयरक्राफ्ट भारतीय अवैध अप्रवासियों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा। इसे भारत पहुंचने में करीब 35 घंटे का समय लगा। इस दौरान यह भी देखने को मिला कि अवैध अप्रवासियों के हाथ में हथकड़ी लगाया गया था। अपनी पीड़ादायक और अपमानजनक यात्रा को लेकर अवैध अप्रवासियों ने भारत आकर दर्द बयां किया था।उल्लेखनीय है कि बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार 28 फरवरी से शुरू हो गया है। यह सत्र लगभग एक महीने तक चलेगा। जिसमें कुल 19 बैठकें आयोजित की जाएंगी। पहले दिन यानी आज राज्य सरकार आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी, जिसके बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 3 मार्च को नीतीश सरकार का बजट पेश करेंगे। जिस पर चुनावी वर्ष के कारण सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें