मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में सुपौल जिले के बकौर में देश के सबसे लंबे निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, 1 की मौत, नौ घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना/सुपौल । बिहार में सुपौल जिले के बकौर में भारत माला परियोजना

के तहत बन रहे देश के सबसे लंबे पुल के तीन गार्टर गिरने से एक मजदूर की

मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। सुपौल के डीएम ने बताया कि घटना सुबह

साढ़े 7 बजे की है। इस हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं और एक की मौत हुई है।

मृतक के परिवार को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। घायलों की भी मदद की

जाएगी। मामले की जांच के आदेश दिए गए है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम लगी हुई है।

स्थानीय लोगों के

अनुसार, पिलर नंबर 50, 51 और 52 का गार्टर गिरने से यह हादसा हुआ। घायलों

को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। यह हादसा गोपालपुर सिरे पंचायत के मेरचा

गांव के पास का बताया जा रहा है। यहां पिलर नंबर 154 गिरने से कई लोगों का

दबे होने का आशंका है। 10 से 15 लोगों को उपचार के लिए सदर अस्पताल सुपौल

भेजा गया है। इनमें कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का

कहना है कि करीब 40 लोगों के दबे होने की आशंका है।

इस पुल का

निर्माण केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय 12 सौ करोड़ रुपये की लागत

से बनवा रहा है। इसकी लंबाई 10.2 किलोमीटर से ज्यादा है। एप्रोच रोड मिलाकर

पुल की कुल लंबाई 13.3 किलोमीटर होगी।इसका निर्माण दो एजेंसियां मिलकर कर

रही हैं। इसमें गैमन इंडिया एवं ट्रांस रेल लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड शामिल

हैं। यह पुल निर्माण दोनों एजेंसी का जॉइंट वेंचर है।

पुल का

निर्माण 2023 तक पूरा होना था, लेकिन कोरोना एवं बाढ़ के कारण अब यह पुल

2024 में पूरा होगा। बकौर और मधुबनी जिले के भेजा के बीच बन रहा ये पुल देश

का सबसे लंबा सड़क पुल है। उल्लेखनीय है कि बिहार में इससे पहले चार जून,

2023 को भागलपुर में एक निर्माणाधीन पुल गिर गया था।मुख्यमंत्री नीतीश

कुमार ने घटना की जांच के आदेश दिए थे और जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के

लिए कहा था। यह पुल खगड़िया -अगुवानी- सुल्तानगंज के बीच बन रहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें