मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी

बेतिया। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर थाना क्षेत्र के एक बगीचे से पुलिस ने बुधवार को एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटकता बरामद किया है। पुलिस इसे प्रथम दृष्टा प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

बताया गया कि नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 35 स्थित पुअर हाउस इलाके में बुधवार की सुबह को जब लोग सोकर उठे तो एक बगीचे में युवक-युवती का शव एक पेड़ से लटकते देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस तत्काल पहल करते हुए दोनों शवों को पेड़ से संदिग्ध हालात में बरामद कर जांच में जुट गई।

स्थानीय लोगों ने जब बगीचे में पेड़ से लटके दो शव देखे तो वहां भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस की टीम मौके पर पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सील कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू किया।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान वार्ड नंबर 35 पुअर हाउस निवासी गुलाब मिस्त्री की पुत्री शाहबुन निशा और बगहा रत्नमाला निवासी असगर मिस्त्री के पुत्र मुस्तफा के रूप में की गई है।

दोनों की उम्र 18 से 20 के करीब बताई गई है। इन दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की विभिन्न कोणों से जांच कर रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों के बीच पहले से ही बातचीत होती थी।

इस घटना को लेकर स्थानीय इलाके में कई तरह की चर्चा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें