मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : मां और दो मासूम बच्चों का शव संदिग्ध परिस्थिति में कमरे से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : मां और दो मासूम बच्चों का शव संदिग्ध परिस्थिति में कमरे से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी के पानापुर करियात थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को एक ही परिवार के तीन लोगों के शव एक कमरे से बरामद किया है।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, यह मामला शहबाजपुर गांव का है जहां एक कमरे से मां और दो मासूम बच्चों के शव बरामद हुए हैं। मृतकों की पहचान रीता देवी, उनकी दो वर्षीय बेटी वैष्णवी और तीन महीने के बेटे कन्हैया के रूप में हुई है।

एक ही कमरे से मासूम सहित परिवार के तीन लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोग सकते में हैं। बताया गया कि मृतक महिला के पति कैटरिंग का काम करते हैं और सोमवार को वह इसी काम से बाहर गए थे। रात को वे नहीं लौटे थे। सुबह जब घर लौटे तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो देखा कि उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी गई है। शव के पास एक रस्सी भी पड़ी मिली थी।

उन्होंने तीनों की हत्या की आशंका जताई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। शुरुआती जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

प्रथम दृष्टया इस घटना के पीछे जमीन विवाद की बात बताई जा रही है। हालांकि पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें