मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

आज से शुरू होगी बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना।बिहार बोर्ड इंटर वार्षिक परीक्षा- 2024 को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। पूरे राज्य में 1523 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। परीक्षा में 13,04,352 विद्यार्थी शामिल होंगे। जिसमें 626431 छात्राएं और 677921 छात्र हैं। वहीं, राजधानी पटना में 77,012 विद्यार्थियों के लिए 78 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।आनंद किशोर ने कहा कि परीक्षार्थीयों को हर हाल में परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचना होगा। देर से आने वाले परीक्षार्थी को एग्जाम में किसी भी परिस्थिति में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पहली पाली 9.30 से 12.45 और दूसरी पाली दोपहर 2.00 से 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने के लिए सक्षमता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू होगी।बोर्ड की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार 1 से 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। शिक्षक अभ्यर्थी 16 फरवरी से ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। सक्षमता परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी से लेकर 13 मार्च तक किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें