मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: भाजपा विधायक राणा रणधीर सिंह का व्हाट्सऐप हैक, लोगों से मांगे जा रहे पैसे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार: भाजपा विधायक राणा रणधीर सिंह का व्हाट्सऐप हैक, लोगों से मांगे जा रहे पैसे

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मधुबन सीट से भाजपा विधायक राणा रणधीर सिंह का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक कर लिया गया है। अकाउंट हैक होने के बाद लोगों को मैसेज भेजकर पैसे की मांग की जा रही है। इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। विधायक ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

हैकर विधायक के व्हाट्सऐप अकाउंट के जरिए उनके परिचितों और अन्य लोगों को मैसेज भेजकर पैसे की मांग कर रहा है। इस बात की जानकारी मिलते ही भाजपा विधायक ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

एक सामने आए स्क्रीनशॉट में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति को पैसे मांगने के लिए मैसेज भेजा गया।

विधायक के व्हाट्सएप नंबर से पहले नमस्ते कहकर लिखा गया, "एक छोटी सी मदद चाहिए।" जिस पर उस शख्स ने जवाब दिया, "जी, आदेश।" इसके तुरंत बाद विधायक की तरफ से कहा गया, "28 हजार ऑनलाइन पेमेंट हो पाएगा। अभी मेरा यूपीआई नेटवर्क इश्यू है, एक घंटे में वापस करते हैं।"

भाजपा विधायक राणा रणधीर सिंह ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पटना स्थित साइबर थाना में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। हैकर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

--आईएएनएस

पीएसके/वीसी

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें