मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करने पर बिहार भाजपा नेताओं में खुशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करने पर बिहार भाजपा नेताओं में खुशी

पटना। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'वीर बाल दिवस' पर बिहार के उभरते हुए सितारे 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' से सम्मानित किया। सूर्यवंशी को मिले इस सम्मान पर बिहार भाजपा प्रमुख संजय सरावगी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सूर्यवंशी ने अब तक अपने बेहतरीन खेल से अनेक रिकॉर्ड अपने नाम किए।

सरावगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विभिन्न राज्यों से चयनित कुल 20 प्रतिभाशाली एवं साहसी बच्चों को 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से अनेक रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वहीं, 11 वर्षीय कमलेश कुमार साह ने नदी में डूबते एक बच्चे को बचाने का प्रयास करते हुए अपनी जान देकर हम सभी के लिए साहस और प्रेरणा का उदाहरण पेश किया।

इन सभी बच्चों की उपलब्धियां और उनके प्रयास हमारे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत हैं।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ प्रदान कर, हमारे प्यारे बच्चों के असाधारण साहस, प्रतिभा और समर्पण को सम्मानित किया गया। इन होनहार बच्चों की उपलब्धियां न केवल हम सभी के लिए गर्व का विषय है, बल्कि देशभर के करोड़ों बच्चों के लिए प्रेरणा का सशक्त स्रोत भी है।

उन्होंने आगे लिखा कि वीर बाल दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नई दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया जाना, हमारे राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य को सम्मानित करने का प्रेरणादायी क्षण है।

इस वर्ष बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा सहित विविध क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां अर्जित करने वाले 20 प्रतिभाशाली बच्चों को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। ये वीर बालक देश की शक्ति, संकल्प और असीम संभावनाओं के सजीव प्रतीक हैं।

बिहार भाजपा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बिहार के होनहार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

कम उम्र में असाधारण प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना हर युवा के लिए प्रेरणास्रोत है। यह सम्मान न केवल वैभव की उपलब्धि है, बल्कि बिहार की खेल प्रतिभा और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक भी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें