मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: महागठबंधन की प्रेस वार्ता से पहले भाजपा-जदयू का हमला, सीट बंटवारे पर सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: महागठबंधन की प्रेस वार्ता से पहले भाजपा-जदयू का हमला, सीट बंटवारे पर सवाल

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों के महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार को खत्म होने की उम्मीद है। महागठबंधन की ओर से एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है, जिसमें सभी असमंजस को दूर करने की संभावना है। इसी बीच, भाजपा और जदयू ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर महागठबंधन पर निशाना साधा है।

भाजपा ने इस संयुक्त प्रेस वार्ता के लिए लगाए गए पोस्टर में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की तस्वीर नहीं लगाए जाने को लेकर कटाक्ष किया है।

बिहार भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्टर की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "महागठबंधन में भारी अंतर्कलह अब सरेआम हो चुका है। पहले राहुल गांधी ने तेजस्वी को चेहरा नहीं माना। अब तेजस्वी ने राहुल गांधी को पोस्टर से गायब कर दिया। यह पोस्टर ही महागठबंधन टूटने की घोषणा है।"

भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने तंज कसते हुए कहा कि आज घमंडियों का कैमरा मिलन हो रहा है। बड़े युवराज कोलंबिया से वापस लौटने के बाद बिहार पधारेंगे, छोटे युवराज यही हैं। उन्होंने आगे कहा कि चीन से पैसा लेने वाले 'युवराज' आज लैंड फॉर जॉब मामले के अभियुक्त 'युवराज' के साथ बैठेंगे।

दोनों भ्रष्टाचारी जमानत पर हैं और बात करेंगे बिहार के विकास की। यही नहीं, साथ में लालू यादव, जिसे 'मुड़कटवा' पार्टी कहते थे, को भी बैठाएंगे।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि गजब गठबंधन है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक और घोषणा कर दीजिए कि हम आएंगे तो 20 दिनों के अंदर अपहरण उद्योग होगा, मर्डर उद्योग, शराब उद्योग, कमीशन उद्योग होगा और नौकरी तो मिल ही जाएगी।

वहीं, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि गठबंधन के नाम पर कैसा भद्दा मजाक हो रहा है।

बिहार में कुल विधानसभा सीटों की संख्या 243 और महागठबंधन के उम्मीदवारों की संख्या 255। यह अंकगणित तो तेजस्वी यादव ही समझ सकते हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता के लगे पोस्टर को लेकर भी सवाल उठाया कि पोस्टर में तस्वीर सिर्फ तेजस्वी यादव की है। अन्य घटक दल के नेताओं की तस्वीर कहां है? सवाल यह है कि क्या केवल 420 के आरोपी की ही तस्वीर रहेगी? इस पर भी घटक दलों के नेताओं का जमीर नहीं जागता है?

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें