मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के भोजपुर में प्रयागराज से लौट रहे तीर्थयात्रियों की कार ट्रक से टकराई, छह की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के भोजपुर में प्रयागराज से लौट रहे तीर्थयात्रियों की कार ट्रक से टकराई, छह की मौत

पटना। बिहार के भोजपुर जिले में प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे कार सवार छह तीर्थयात्रियों की आज सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों में दंपति और उनके दो बच्चे भी हैं। यह हादसा राजधानी पटना से 40 किलोमीटर पहले आरा–मोहनिया नेशनल हाइवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हनगंज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। तीर्थयात्रियों की कार ने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। कार सवार परिवार पटना के जक्कनपुर का रहने वाला था। मृतकों में चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। इनकी पहचान जक्कनपुर स्थित सुदामा कॉलोनी निवासी स्वर्गीय विशुन देव प्रसाद के बेटे संजय कुमार (62), पत्नी करुणा देवी (58), बेटे लाल बाबू सिंह (25), बेटी प्रियम कुमारी (20) और पटना के कुम्हरार निवासी आनंद सिंह की बेटी आशा किरण (28), चंद्रभूषण प्रसाद की बेटी जूही रानी (25) शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें