मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर के अभ्यर्थियों ने बिहार सरकार को भेजा निवेदन पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर के अभ्यर्थियों ने नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर पुनर्गठित नई सरकार से अपील की है। अभ्यर्थियों ने नियुक्ति प्रक्रिया में आ रही बाधाओं को जल्द से जल्द दूर करने के लिए पत्र एवं मेल का सहारा लिया है।इसके लिए हजारों अभ्यर्थियों की ओर से 12 से 14 फरवरी के बीच त्रिदिवसीय अभियान के तहत अपना पत्र राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को भेजा जा रहा है। इसके अलावा अभ्यर्थियों ने मेल के माध्यम से भी अपनी बातों को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की है।बिहार असिस्टेंट अभ्यर्थी संघ के अमित कुमार ने कहा कि बिहार के विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में 2020 से नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है, जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। मामला कोर्ट में फंसा हुआ है, जिसके कारण अभ्यर्थियों ने निराश होकर एक बार फिर से अपनी गुहार पुनर्गठित नई सरकार से पत्र भेजकर लगाई है।अमित कुमार ने कहा कि नियुक्ति में हो रही देरी के लिए कहीं ना कहीं सरकार भी जवाबदेह है। इसलिए पत्र एवं ईमेल के माध्यम से अभ्यर्थियों की अपील है कि सरकार उच्च न्यायालय पटना में अपने सभी दलीलों को स्पष्ट रूप से रखकर न्यायिक प्रक्रिया से जल्दी निजात दिलाए, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया यथाशीघ्र पुनः संचालित हो सके। इस अभियान को राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों ने भी समर्थन दिया है, जिसमें समस्तीपुर के डॉ रितु किशोर, पटना की डॉ प्रियंवदा, सारण क डॉ श्वेता कुमारी सहित अन्य कई अतिथि शिक्षक शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें