मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार विधानसभा सत्र: एनडीए नेताओं ने दिया जनता को भरोसा- 'विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार विधानसभा सत्र: एनडीए नेताओं ने दिया जनता को भरोसा- 'विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे'

पटना। 18वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है। इसी बीच, सत्तापक्ष के नेताओं ने बिहार की जनता को भरोसा दिया है कि तेजी के साथ विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे।

बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि नई सरकार के गठन और पहले विधानसभा सत्र के लिए सभी को मेरी शुभकामनाएं हैं।

हमें जनता ने बहुमत दिया है। इससे दोगुनी ताकत से हम विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे। जनता के बीच रहकर सेवा भाव से काम करेंगे।

इस दौरान सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले उन्होंने अपील की कि विपक्ष के साथियों को पहले दिन सहयोग का वातावरण बनाना चाहिए।

वहीं, गायघाट से जदयू विधायक कोमल सिंह ने कहा, "विरोध करना विपक्ष का काम है और वे कोई भी मुद्दा उठाएंगे। लेकिन पूरा बिहार जानता है कि महिलाओं को मजबूत बनाने का काम एनडीए सरकार ने किया है।

आज महिलाएं बिना किसी डर के सड़कों पर आजादी से घूमती हैं। यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन है। महिलाओं का भरोसा जीतना एनडीए सरकार का काम है। इसलिए बिहार की महिलाएं और युवा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ थे और आगे भी रहेंगे।"

झंझारपुर से भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा ने कहा कि सभी विधायकों का सदन में पहला दिन है। सभी को शुभकामनाएं और बधाई है। जिस काम के लिए जनता ने उन्हें चुनकर भेजा है, वे उसे पूरा करें।

इस अवसर पर बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जमा खान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विकास किया और उसी विकास के कारण हम जीतकर आए हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर हमने बिहार को आगे बढ़ाने के लिए विकास कार्य किए हैं। विकास के मामले में बिहार को देश का प्रथम राज्य बनाने की कोशिश होगी।

मोहम्मद जमा खान ने यह भी दावा किया है कि विपक्ष के कई विधायक संपर्क में हैं और बातचीत जारी है। उन्होंने कहा, "विपक्ष के विधायक इसलिए टूटेंगे कि एनडीए ने काम किया है। विकास के नाम पर वह लोग एनडीए के साथ आ रहे हैं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें