मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार विधानसभा चुनाव: एनडीए में सीट बंटवारे के लिए बैठकों का दौर, जीतन राम मांझी ने बताईं अपनी शर्तें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार विधानसभा चुनाव: एनडीए में सीट बंटवारे के लिए बैठकों का दौर, जीतन राम मांझी ने बताईं अपनी शर्तें

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट बंटवारे पर अंतिम फैसले से पहले दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है। एनडीए के घटक दलों के नेता भी दिल्ली में जुटेंगे।

इससे पहले, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर कोर ग्रुप की मीटिंग बुलाई गई है, जबकि चिराग पासवान की अध्यक्षता में दिल्ली में लोजपा रामविलास के संसदीय बोर्ड की बैठक रखी गई है।

इसी बीच, पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने बयान दिया है कि जितनी सीटें मिलेंगी, उतने पर ही लड़ेंगे।

एनडीए में सीट बंटवारे पर जीतन राम मांझी ने कहा कि दिल्ली में बैठक है, हम वहीं जा रहे हैं। आखिरी फैसला वहीं होना है। एनडीए के घटक दलों के नेता दिल्ली गए हैं। इसलिए हम भी जा रहे हैं। जेपी नड्डा, जिन्होंने कहा कि 'सब कुछ फाइनल हो गया', पर जीतन राम मांझी ने कहा, "वह राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। अगर वह बोल रहे हैं तो उनकी बात को मानना पड़ेगा।"

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के लिए सीटों की मांग पर जीतन राम मांझी ने कहा, "हम अनुशासित लोग हैं।

जो सीटें मिलेंगी उन्हीं पर रहेंगे।'

इस बीच, भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने पटना में लगातार तीन दिनों तक चुनाव समिति की बैठकें कीं। समिति ने हमारी मौजूदा सीटों और 2020 में हारे हुए निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्राथमिकता वाले पैनल तैयार किए। बिहार चुनाव समिति ने पैनल को अंतिम रूप दिया, जिस पर दिल्ली में दिन भर चर्चा जारी रहेगी।

उसके बाद रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति में सूची को रखा जाएगा।"

उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए में सब कुछ ठीक है। केंद्रीय नेतृत्व एक साथ बैठेगा और अंतिम सीट बंटवारे की घोषणा करेगा।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कहना है कि सभी पार्टियों से वार्ता लगभग समाप्ति की ओर है। सभी घटक दलों के नेता बातचीत कर रहे हैं।

पार्टी के अंदर मंथन चल रहा है और जल्द ही सब बातें आपके सामने आ जाएंगी।

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा बिहार चुनाव में एनडीए की जीत का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "बिहार में एकतरफा चुनाव है। लोगों का मन-मिजाज बना हुआ है। वह एनडीए गठबंधन और नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट देने वाले हैं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें